जमशेदपुर, जुलाई 22 -- जमशेदपुर। टाटा स्टील ने अपने वार्षिक एथिक्स मंथ के तहत मंगलवार को मीडिया प्रतिनिधियों के लिए विशेष संवाद एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। शुरुआत पत्रकारों के समक्ष आने वाली नैतिक चुनौतियों और दुविधाओं पर संवादात्मक सत्र से हुई। इसमें बदलते मीडिया परिवेश में निष्पक्षता, पारदर्शिता, तथ्यों की सत्यता और सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। पत्रकारों ने अपने अनुभव साझा किए और नैतिक निर्णय लेने की जरूरत पर विचार-विमर्श किया। इसके बाद मीडिया प्रतिनिधियों के लिए विशेष एथिक्स क्विज का आयोजन किया गया। क्विज में नैतिक मूल्यों, समसामयिक घटनाओं और जिम्मेदार पत्रकारिता से संबंधित सवाल पूछे गए। यह भी पढ़ें- Kodarma News: हमारी आवाज़ कार्यशाला का आयोजन पत्रकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। क्विज के विजेताओ...