रांची, मार्च 8 -- रांची, विशेष संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम), रांची में रविवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्थान की आंतरिक समिति और जेंडर सेंसिटाइजेशन कमेटी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं की उपलब्धियों, नेतृत्व क्षमता और उनके सामाजिक योगदान को प्रमुखता से रेखांकित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं के प्रेरक अनुभवों ने उपस्थित विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को गहराई से प्रभावित किया। मुख्य अतिथि देश की पहली प्रमाणित एथलेटिक थेरेपिस्ट नवनीता गौतम और विख्यात पर्वतारोही प्रेमलता अग्रवाल उपस्थित थीं। नवनीता गौतम पिछले 15 वर्षों से बास्केटबॉल, गोल्फ, सॉकर और क्रिकेट जैसे खेलों के शीर्ष खिलाड़ियों के साथ कार्य कर रही हैं। वर्तमान में वह महिला प्रीमियर लीग और आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.