बागपत, फरवरी 10 -- बड़ौत। ग्रोवैल स्कूल गल्र्स विंग में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद में मंगलवार को प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधानाचार्य डा. कमलदीप जिंदल ने किया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास बल्कि अनुशासन, नेतृत्व और आत्मविश्वास को भी मजबूत करते हैं। प्रतियोगिता को तीन ग्रुपों में आयोजित किया गया, जिसमें कक्षा 1 से 5, कक्षा 6 से 8 तथा कक्षा 9 व 11 की छात्राओं ने भाग लिया। पहले दिन एथलेटिक्स की रनिंग स्पर्धाओं में छात्राओं ने शानदार फुर्ती और दमखम का प्रदर्शन किया। 200 मीटर दौड़ में साक्षी (9बी ) प्रथम, शिवांगी (9ए) द्वितीय और दीपिका (9बी) तृतीय रहीं। 50 मीटर दौड़ में कक्षा 6ए से आराध्या तोमर ने पहला, अवनि तोमर ने दूसरा और विदुषी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 50 मीटर दौड़ (कक्षा 6बी) में आस्था प्रथम, अवनि द्वितीय व काव्या तृतीय रहीं। 5...