एथलेटिक्स में सरस्वती विद्या मंदिर अतरौली का परचम, 34 पदकों पर जमाया कब्जा
अलीगढ़, अक्टूबर 6 -- अतरौली। इगलास में आयोजित संकुल स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, अतरौली के भैया-बहिनों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 34 पदक जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता में छात्रा नंदिनी तथा छात्र मोहित, देवराज, तनीष एवं नकुल ने चैंपियनशिप हासिल की। प्रतियोगिता से लौटे सभी खिलाड़ियों का विद्यालय में उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य घनश्याम सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य घनश्याम सिंह ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। अनुशासन, परिश्रम और निरंतर अभ्यास से विद्यार्थी खेल के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ प्राप्त कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में विकास सैनी ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.