एथलेटिक्स में विद्यालय का शानदार प्रदर्शन, प्रांत में रहा प्रथम
बुलंदशहर, अक्टूबर 6 -- जन शिक्षा समिति मेरठ प्रांत की प्रांतीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 3 से 5 अक्टूबर तक हस्तिनापुर, मेरठ में किया गया। प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सोमना रोड के 20 भैया-बहनों ने प्रतिभाग कर शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 32 स्वर्ण, 15 रजत और दो कांस्य पदक हासिल किए।उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर विद्यालय ने संपूर्ण मेरठ प्रांत में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद शर्मा ने सभी प्रतिभागी भैया-बहनों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें- Sambhal News: प्रदेश स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में छाए राजरानी देवी विद्यालय के खिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.