एथलेटिक्स में मेरठ के दीपांशु और राशि ने जीते स्वर्ण पदक
मेरठ, अगस्त 25 -- प्रयागराज स्थित मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में चल रही 61वीं यूपी राज्य जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2026 का मंगलवार को तीसरे एवं अंतिम दिन समापन हो गया। प्रतियोगिता में दौड़, बाधा दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, हैमर थ्रो, भाला फेंक, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो और स्टीपलचेज जैसी स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। यूपी एथलेटिक एसोसिएशन के सचिव नरेंद्र कुमार के अनुसार अंतिम दिन बालिका अंडर-16 के 600 मीटर दौड़ में राशि गोलियां ने स्वर्ण, अंडर-18 की 100 मीटर बाधा दौड़ में मुस्कान सोम ने रजत, अंडर-18 ऊंची कूद में पायल ने रजत पदक अपने नाम किया। बालक अंडर-20 के 3000 मीटर स्टीपलचेज में दीपांशु ने स्वर्ण पदक जीता। यह भी पढ़ें- आदर्श इण्टर कॉलेज की छात्रा दिव्या ने एथलेटिक्स में जीता स्वर्ण समापन समारोह के मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.