एथलेटिक्स में डीपीएस कल्याणपुर ने जीते 23 पदक
कानपुर, सितम्बर 20 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता मैनपुरी में चल रही सीबीएसई क्लस्टर-4 एथलेटिक्स चैम्पियनशिप का रविवार को समापन हुआ। जिसमें डीपीएस कल्याणपुर की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में 12 स्वर्ण, पांच रजत और छह कांस्य समेत कुल 23 पदक जीते। दमदार प्रदर्शन के आधार पर विद्यालय ने सीनियर गर्ल्स वर्ग की ओवरआल चैम्पियनशिप ट्रॉफी भी जीती। वहीं, आल गर्ल्स वर्ग में विद्यालय को रनर-अप ट्रॉफी मिली।प्रतियोगिता में डीपीएस कल्याणपुर की शुभी, अंशिका, सोनम, तनु, अग्रिमा रावत, सिमरन, आराध्या, मानसी, आरना और अग्रिमा अजीत ने विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में प्रभावी प्रदर्शन करते हुए पदक जीते। खिलाड़ियों ने ट्रैक और फील्ड स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए टीम की सफलता में अहम योगदान दिया। विद्यालय की इस उपलब्धि पर चेयरमै...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.