बरेली, जुलाई 23 -- ब्लॉक भोजीपुरा के प्राथमिक विद्यालय दोहरिया जागीर के पांचवीं के छात्र मो. अल्तमश का चयन एथलेटिक्स के लिए स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई में हुआ है। 25 जुलाई को लखनऊ में होने वाली काउंसलिंग के लिए उन्हें बुलाया गया है। अल्तमश की इस उपलब्धि से विद्यालय और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। अल्तमश ने इस वर्ष बेसिक शिक्षा विभाग की ब्लॉक, जिला और मंडल स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके बाद अयोध्या में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया। इसी दौरान उन्होंने स्पोर्ट्स कॉलेज की प्रवेश परीक्षा और ट्रायल में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसके आधार पर उसका चयन हुआ। स्पोर्ट्स कॉलेज में छात्रों को पढ़ाई के साथ खेलों का उच्च स्तरीय प्रशिक्षण और अन्य सुविधाएं सरकार की ओर ...