शामली, अप्रैल 3 -- शामली। शहीद उधम सिंह स्टेडियम में 24वीं उत्तर प्रदेश स्टेट जूनियर फेडरेशन एथलेटिक्स चौंपियनशिप के लिए ट्रायल का आयोजन किया गया। ट्रायल में जनपद के करीब 50 से 60 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। एथलेटिक्स सचिव जबर सिंह खैवाल ने बताया कि ट्रायल में चयनित खिलाड़ी 8 व 9 अप्रैल को प्रयागराज स्थित पंडित मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रतियोगिता के परिणामों में 100 मीटर दौड़ में आयुष प्रथम व सिकंदर द्वितीय रहे। 200 मीटर में वंश शर्मा प्रथम व शुभम द्वितीय, जबकि 400 मीटर में शुभम प्रथम व वंश शर्मा द्वितीय स्थान पर रहे। 800 मीटर में आशु प्रथम व विश्वास द्वितीय तथा 1500 मीटर में सक्षम प्रथम व राजीव द्वितीय रहे। इसी प्रकार 3000 मीटर में प्रांजल प्रथम व आदित्य द्विती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.