आगरा, मार्च 16 -- खेल विभाग की ओर से सोमवार से खेल महोत्सव की शुरुआत हुई। इसके तहत 14 खेलों की जिलास्तरीय जूनियर बालक-बालिका खेलकूद प्रतियोगिताएं एकलव्य स्टेडियम में होंगी। 16 से 21 मार्च तक चलने वाले महोत्सव का सोमवार को शुभारंभ विधायक डॉ. जीएस धर्मेश ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि पहले दिन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 100 मीटर में अमन-आराध्या प्रथम, हितेश-शीतल द्वितीय, आरके-चेष्ठा तृतीय, 200 मीटर में अमन-अराध्या प्रथम, आलोक-चेष्ठा द्वितीय, कृष्णा-रेनू गौतम तृतीय, 400 मीटर में नितेश-सिया प्रथम, हितेश-प्राची यादव द्वितय, राहुल-सानिया तृतीय रहीं। 800 मीटर में शुभम-शिवानी प्रथम, अनुज-अनामिका द्वितीय, आरके-खुशी तृतीय, 1500 मीटर में शुभम-प्रतिज्ञा प्रथम, नितेश-अनामिका द्वितीय, अल्पेश खान-...