एथलेटिक्स मीट अब 10 और 11 अप्रैल को होगी
सीतामढ़ी, मार्च 22 -- सीतामढ़ी। चौथी विभा प्रसाद मेमोरियल जिला एथलेटिक्स मीट 2026 प्रतियोगिता का आयोजन अब 10 व 11 अप्रैल को होगा। पहले यह प्रतियोगिता 23 एवं 24 मार्च को आयोजित होने वाली थी, इसमें बदलाव कर 10 एवं 11 अप्रैल कर दिया गया है। यह निर्णय सीतामढ़ी विधायक सह मुख्य संयोजक सुनील कुमार पिंटू की अध्यक्षता में उनके आवास पर आयोजन समिति की बैठक में लिया गया। जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष अभय प्रसाद ने बताया कि यह प्रतियोगिता जानकी स्टेडियम, डुमरा में आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि आयोजन तिथि परिवर्तन के संबंध में यह निर्णय उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा, सीतामढ़ी द्वारा जारी पत्र के आलोक में लिया गया है।मौके पर संघ के सचिव संजीव कुमार, जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष सूरज वर्मा, जिला एथलेटिक्स संघ के संयुक्त सचिव राज किशोर महतो, वरिष्ठ खिलाड़ी आशीष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.