एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दिव्या ने जीता कांस्य पदक
रामगढ़, सितम्बर 25 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित 37वीं पूर्वी क्षेत्र जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पावन क्रूस विद्यालय भुरकुंडा की छात्रा दिव्या कुमारी गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रायथलॉन इवेंट में कांस्य पदक हासिल किया। दिव्या ने प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। पदक जीतकर लौटने पर शुक्रवार को स्कूल परिसर में समारोह आयोजित कर दिव्या को सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्राचार्या सिस्टर सुमंति ने दिव्या को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय की सचिव सिस्टर आग्नेस ने कहा कि दिव्या जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपने माता-पिता, विद्यालय और देश का नाम रोशन करते हैं। यह भी पढ़ें- गुरुवारी बाकिरा ने अंडर-16 बालिका मिडले र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.