चाईबासा, अप्रैल 23 -- चाईबासा। बोकारो के चंदनकियारी में दो दिवसीय 15वीं झारखंड सीनियर राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पश्चिमी सिंहभूम जिला से 5 खिलाड़ी ने भाग लिया। इसमें दिलकी पांडेया 1500 मीटर 5.29 समय और लक्ष्मी पिंगुवा लंबी कूद 4.47 दूरी के साथ कांस्य पदक जीता। उनके जीत पर संघ के मुख्य संरक्षक जोबा माझी संरक्षक जगत माझी, मुकुंद रुंगटा, अध्यक्ष नितिन प्रकाश, उपाध्यक्ष नीरज संदवार, गौरीशंकर महतो, बलराज हिंदवार महासचिव अजय नायक वरीय संयुक्त सचिव काश्मीर कांडेयांग समेत अन्य खेल प्रेमियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...