गया, मई 17 -- गया जिला एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में 20 और 21 मई को गया जी गांधी मैदान में जिला स्तरीय जूनियर और सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अब तक करीब 150 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। जिले के विभिन्न विद्यालयों, खेल संस्थानों और क्लबों से लगातार आवेदन प्राप्त हो रहे हैं। जिला सचिव जितेंद्र कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले की खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराना और उन्हें राज्यस्तर तक पहुंचाना है। कहा कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन 10 से 13 जून तक पटना स्थित पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित राज्यस्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेना अनिवार...