सिद्धार्थ, अप्रैल 2 -- सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश राज्य जूनियर अंडर 20 एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2026 के लिए जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में तीन अप्रैल की सुबह नौ बजे से ट्रायल होगा। यह जानकारी जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव सोनू गुप्त ने दी। उन्होंने बताया कि 24वीं उत्तर प्रदेश राज्य जूनियर अंडर 20 एथलेटिक्स प्रतियोगिता आठ व नौ अप्रैल को प्रयागराज में होगी। इसमें निर्धारित मानकों को पूरा करने के बाद खिलाड़ी भारतीय एथलीट संघ द्वारा आयोजित राष्ट्रीय जूनियर अंडर 20 एथलेटिक्स प्रतियोगिता जिसका आयोजन 24 से 26 अप्रैल को तुमकोर कर्नाटक में होगा उसमें प्रतिभाग कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.