भभुआ, अप्रैल 9 -- एकलव्य राज्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्र में अंडर-14 खिलाड़ियों का चयन दौड़, जंप, फिटनेस टेस्ट लेकर हुआ चयन, प्रशिक्षण से तैयार होंगे खिलाड़ी (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के तहत महुअर रामगढ़ स्थित एकलव्य राज्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्र में गुरुवार को एथलेटिक्स खेल का ट्रायल कराकर खिलाड़ियों का चयन किया गया। इसमें कैमूर समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे सैकड़ों बालक-बालिका खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। मैदान में सुबह से ही खिलाड़ियों और अभिभावकों की भीड़ जुटी रही। जिला खेल मीडिया प्रभारी डॉ. तुलसी प्रसाद सिंह ने बताया कि श्री रामदयाल सिंह यादव स्टेडियम स्थित एकलव्य सेंटर में अंडर-14 आयु वर्ग के खिलाड़ियों का चयन ट्रायल आयोजित कर किया गया। चयन प्रक्रिया शारीरिक शिक्षा उपाधीक्षक ओम प्रकाश कुम...