एथलेटिक्स टीम के लिए 25 और 26 सितंबर को ट्रायल
आगरा, सितम्बर 18 -- 29-30 सितंबर को बरेली में पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मशती के उपलक्ष्य में प्रदेशीय सीनियर महिला और पुरुष एथलेटिक्स प्रतियोगिता होगी। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि आगरा मंडल की टीम के लिए जनपदीय ट्रायल 25 सितंबर और मंडलीय ट्रायल 26 सितंबर को सुबह 11 बजे एकलव्य स्टेडियम में होगा। इच्छुक एथलीट 25 सितंबर को स्टेडियम पहुंचकर एथलेटिक्स कोच कल्पना चौधरी से संपर्क करें। ट्रायल में प्रवेश निशुल्क रहेगा। प्रतियोगिता में जाने वाली आगरा मंडल की टीम का पूरा खर्च खेल विभाग वहन करेगा। यह भी पढ़ें- सीनियर बालक-बालिका जिम्नास्टिक ट्रायल 21 सितंबर को
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.