फतेहपुर, जून 6 -- फतेहपुर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ी का एथलेटिक्स छात्रावास प्रयागराज में चयन होने पर कोच सहित जिला क्रीड़ा अधिकारी ने स्वागत किया है। एथलेटिक्स छात्र संजय कुमार निवासी आबूनगर द्वारा प्रयागराज से छात्रावास के लिए ट्रायल दिया गया जिस पर उनका चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से साथी खिलाड़ियों सहित स्टेडियम के अधिकारियों ने खुशी जाहिर की। जिला क्रीड़ा अधिकारी सुनील भारती ने बताया कि संजय कुमार की सफलता उनकी कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासन का परिणाम है। साथ ही खेलो इंडिया एथलेटिक्स कोच जितेन्द्र यादव के कुशल मार्गदर्शन ने भी उनकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने चयनित खिलाडी को मोमेंटो एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया,ृजबकि साथी खिलाड़ियों ने उन्हें फूलमाला पहनाकर खुशी का इजहार किया।

हिंदी...