शामली, सितम्बर 18 -- शामली। शहर के शहीद उधम सिंह स्टेडियम में 29वीं उत्तर प्रदेश स्टेट सीनियर एवं छठी उत्तर प्रदेश अंडर-23 एथलेटिक्स चौंपियनशिप-2026 के लिए खिलाड़ियों के ट्रायल आयोजित किए गए। शामली एथलेटिक्स सचिव जबर सिंह खैवाल ने बताया कि ट्रायल में विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ट्रायल में 100 मीटर दौड़ में प्रवेश कुमार प्रथम और रजनीश द्वितीय, 200 मीटर में अंकित पवार प्रथम और शुभम कुमार द्वितीय तथा 400 मीटर में शर्मा प्रथम और रजत द्वितीय रहे। 800 मीटर में मोहम्मद आवेश प्रथम और अमित द्वितीय, जबकि 1500 मीटर में अभिमन्यु प्रथम और सुनील द्वितीय रहे। यह भी पढ़ें- एथलेटिक्स टीम के लिए 25 और 26 सितंबर को ट्रायल गोला फेंक में आकाश ने प्रथम और शनि ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में 800 व 15...