एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हर्ष को मिला स्वर्ण पदक
भदोही, अक्टूबर 4 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। राजस्तरीय प्रतियोगिता गुरु गोविन्द सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम लखनऊ में रविवार को हुआ। राजस्तरीय एथेलेटिक्स जूनियर चैम्पियनशिप में पहले ही दिन भदोही के लाल हर्ष मिश्रा ने जेवलिंग थ्रो प्रतियोगिता में 72.98 मीटर थ्रो करके स्वर्ण पदक मेडल प्राप्त कर ली। हर्ष को स्वर्ण पदक मिलने से जिले के खिलाड़ियों में नई ऊर्जा का संचार हआ है। भदोही एथेलेटिक्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि खेल जगत में एक बार फिर जिले का नाम प्रदेश में रोशन हआ है। उधर, अध्यक्ष मनीष कुमार पांडेय, शाहिद खान, रामआसरे सिंह, श्याम बिहारी मौर्य, राकेश पाल, रुस्तम खान, श्रीनिवास उपाध्याय, महादेव प्रजापति, मनोज उपाध्याय एवं खेल सचिव कैलाश नाथ पाल ने खुशी जाहिर की है। यह भी पढ़ें- नवजोत राठी ने गोला फेंक में जीता सिल्वर मेडल
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.