एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए 35 सदस्यीय जिला टीम धनबाद रवाना
साहिबगंज, अगस्त 20 -- साहिबगंज। झारखंड एथलेटिक्स संघ एवं धनबाद जिला एथलेटिक्स संघ द्वारा आगामी 21-22 अगस्त को धनबाद के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित तीसरी सब जूनियर झारखंड राज्य स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए जिले में खेल विभाग द्वारा संचालित आवासीय बालक, डे बोर्डिंग बालक एवं बालिका एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र समेत जिले से 35 सदस्यीय जिला टीम कोच योगेश यादव, अशोक साहनी, निमाई चौधरी के नेतृत्व में धनबाद के लिए रवाना हुई। जिले के एथलीटों को डीसी दीपक कुमार दुबे, एसपी अमित कुमार सिंह, उपविकास आयुक्त सतीश चंद्रा, जिला खेल पदाधिकारी नयन कुमार समेत जिले वासियों ने शुभकामना देकर रवाना किया। यह भी पढ़ें- लातेहार की एथलेटिक्स टीम राज्य स्तरीय चैंपियनशिप के लिए रवाना
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.