मथुरा, सितम्बर 7 -- 29वीं सीनियर यूपी स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप व 6वीं यूपी स्टेट अंडर 23 आयु वर्ग की एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिय जिला स्तरीय चयन ट्रायल 11सितंबर को दोपहर 3 बजे से अमरनाथ विद्या आश्रम के खेल मैदान पर आयोजित किए जाएंगे। जानकारी देते हुए जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव जय सिंह ने बताया कि चयनित खिलाडी 26 से 27 सितंबर तक बरेली में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने जायेंगे। उन्होंने बताया कि सीनियर प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों का जन्म 8 अक्टूबर 2008 के बाद का नहीं होना चाहिए। अंडर 23 आयु वर्ग में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का जन्म 19/10/2003 से 18/10/2010 के मध्य होना चाहिए। यह भी पढ़ें- खेल-लखनऊ एथलेटिक्स टीम के गठन को चयन ट्रायल 15 सितंबर को सभी खिलाड़ी अपने साथ आधार कार्ड की छाया प्रति साथ लेकर आएं।...