उन्नाव, मार्च 8 -- उन्नाव। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सेंट लारेस स्कूल में आयोजित खेलो इंडिया अस्मिता लीग एथलेटिक्स गेम्स में औरास के रामपुर गढ़ौवा की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर जनपद का नाम रोशन किया। विद्यालय की होनहार एथलीट खुशी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर प्रतियोगिता में अपना दबदबा स्थापित कर दिया। विशेष रूप से 200 मीटर दौड़ को लगभग 30 सेकेंड में पूरा कर खुशी ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता में अंडर-13, अंडर-18 और ओपन वर्ग में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर तथा रिले दौड़ की स्पर्धाएं कराई गई। जबकि अन्य परिणामों में अंडर-13 वर्ग की 100 मीटर दौड़ में शशि ने प्रथम, अंशिका ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-13 वर्ग की 200 मीटर दौड़ में अंशिका मौर्य ने प्रथम, शाहाना ने द्वितीय स्थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.