एथलेटिक्स खिलाड़ियों का जिला स्तरीय ट्रायल कल
बरेली, सितम्बर 18 -- 29वीं उत्तर प्रदेश सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप और छठी उत्तर प्रदेश स्टेट अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल 19 सितंबर को होगा। ट्रायल सुबह नौ बजे रोड नंबर-4 स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम, इज्जतनगर में आयोजित किया जाएगा। जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव गजेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि अंडर-23 प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए खिलाड़ी का जन्म 19 अक्टूबर 2003 से 18 अक्टूबर 2010 के बीच होना जरूरी है। सीनियर चैंपियनशिप में प्रतिभाग के लिए 8 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी होना अनिवार्य है। दोनों प्रतियोगिताएं पुरुष और महिला वर्ग में होंगी। सभी खिलाड़ियों को एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के निर्देशों का पालन करना होगा। यह भी पढ़ें- सिद्धार्थनगर के एथलीटों का 19 सितंबर को होगा चयन ट्रायल ट्रायल में यूआईडी साथ लाना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.