दरभंगा, सितम्बर 30 -- दरभंगा। खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 का शुभारंभ नेहरू स्टेडियम में हुआ। चार दिवसीय प्रतियोगिता का समापन दो अक्टूबर को होगा। प्रतियोगिता में जिले के सरकारी एवं निजी विद्यालयों के ढाई हजार से अधिक बालक-बालिकाएं विभिन्न खेल विधाओं में भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम कौशल कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। यह भी पढ़ें- Bhabua News: जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में दिखायी प्रतिभाखिलाड़ियों का उत्साहवर्धन उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और संघर्ष करने का जज्बा पैदा करता है। प्रतियोगिता में जीत-हार से अधिक महत्वपूर्ण है कि प्रत्येक खिलाड़ी पूर...