फरीदाबाद, अप्रैल 29 -- फरीदाबाद,अभिषेक शर्मा। खेल विभाग द्वारा राज्य खेल परिसर सेक्टर-12 में स्थित एथलेटिक्स खेल प्रशिक्षण केंद्र पर खेल नर्सरी स्थापित की जानी है। जिसके लिए 30 अप्रैल यानि गुरुवार को दोपहर 03:00 बजे ट्रायल रखे गए हैं। इस बारे जानकरी देते हुए कार्यकारी जिला खेल अधिकारी निरेश यादव ने बताया कि खेल नर्सरी में केवल 8 से 14 तथा 15 से 19 आयुवर्ग वाले खिलाड़ी ही प्रवेश ले सकते हैं। ट्रायल देने आने वाले सभी खिलाड़ी अपने साथ आधार कार्ड तथा जन्म प्रमाणपत्र साथ लेकर आना सुनिश्चित करें। सभी चयनित 08 से 14 वर्ष के खिलाड़ियों के माह में 22 दिन उपस्थित रहने पर 1500 तथा 15 से 19 वर्ष के खिलाड़ियों को दो हजार रुपये मासिक छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.