एथलेटिक्स एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष केएन तिवारी का निधन
कानपुर, अगस्त 25 -- कानपुर। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन कानपुर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व खेल जगत के वरिष्ठ पदाधिकारी केएन तिवारी का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से शहर के खेल प्रेमियों में शोक की लहर दौड़ गई। तिवारी 2006 से जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष का दायित्व संभाल रहे थे। वह करीब 35 वर्षों तक उत्तर प्रदेश मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव और दस वर्षों तक नेशनल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रहे। साथ ही हैंडबाल और खो-खो एसोसिएशन के सचिव के रूप में भी सेवाएं दीं। वीएसएसडी कॉलेज में प्रभारी शारीरिक शिक्षा के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.