पटना, जून 3 -- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोकसेवक आवास पर बिहार के युवा एथलीट पीयूष राज को 22वीं जूनियर एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पदक जीतने पर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने उनका हौसला अफजाई करते हुए प्रोत्साहन राशि के रूप में नौ लाख चेक एवं बिहार सरकार में शीघ्र ही सरकारी सेवा में नियुक्ति की घोषणा की। मालूम हो कि हाल ही में चीन में आयोजित 4x400 मीटर रिले स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाले पीयूष बिहार के प्रथम खिलाड़ी हैं। पीयूष की यह उपलब्धि राज्य के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। मुख्यमंत्री ने उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाए दी हैं। खेल विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पीयूष को दारोगा में नियुक्ति का ऑफर दिया गया है। यह भी पढ़ें- एथलीट पीयूष को मिलेगी सरकारी नौकरी : सम्राट इस मौके पर खेल मंत्री श्रेयसी सिंह और बिहार र...