एथलीट टीम ने 101 किमी लंबी मैराथन पांच घंटे में पूरी की
मेरठ, मार्च 24 -- गांव भैंसा की एथलीट टीम ने 101 किमी लंबी मैराथन दौड़ को मात्र पांच घंटे में पूर्ण करना अत्यंत सराहनीय उपलब्धि है। इस अवसर पर युवा राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व महासचिव विकास सिंह (भैंसा) ने टीम के सभी खिलाड़ियों को फूल-मालाएं पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया तथा भविष्य में भी हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। भैंसा गांव की टीम में दस युवाओं शामिल थे। टीम रविवार रात चार से शुरू होने के बाद सुबह नौ बजे टोल पर पहुंची। टीम टोल प्लाजा भैंसा से खतौली और मेरठ होते हुए टोल प्लाजा पर पहुंचे। इस एथलीट टीम में सौरभ, गौरव, अंकुर, निखिल, मोन्टी, मनीष, विशाल, गौतम, अजित, सागर और सत्यम शामिल रहे। इस मौके पर श्रवण प्रधान, उचित शर्मा, शहजाद सैफी, प्रदीप चौधरी एवं विनीत चौधरी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.