एथलीट किरण और डॉ. महेश स्वरूप किए गए सम्मानित
मिर्जापुर, जून 13 -- मिर्जापुर। भारतीय जनता पार्टी ने जिला स्तरीय दौड़ की विजेता किरण यादव पुत्री रमाकांत यादव को सम्मानित किया है। कोन ब्लाक स्थित किरण यादव के घर पहुंच कर जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज ने उसे सम्मानित कर उज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इसके बाद नगर के प्रसिद्ध वयोवृद्ध चिकित्सक महेश स्वरूप श्रीवास्तव से मुलाकात कर अंगवस्त्र एवं पुस्तक देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों में जनसेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, आधारभूत संरचना, विकास, आत्मनिर्भर भारत तथा राष्ट्र निर्माण की दिशा में किए गए ऐतिहासिक कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही समसामयिक विषयों, संगठनात्मक गतिविधियों एवं राष्ट्रहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई। यह भी पढ़ें- मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.