एथर का नया स्कूटर 29 अगस्त को होगा लॉन्च, कम कीमत में मिलेगा इतना कुछ; बजाज, TVS की बढ़ाएगा टेंशन!
नई दिल्ली, जुलाई 17 -- बेंगलुरू की इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मैन्युफैक्चरर्स एथर एनर्जी देश की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी बन चुकी है। कंपनी के नए रिज्टा फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। ऐसे में अब कंपनी का बड़ा फोकस इसी तरह के स्कूटर पर है। दरअसल, कंपनी अब बिल्कुल नए EL प्लेटफॉर्म पर बेस्ड अपना पहला प्रोडक्शन स्कूटर 29 अगस्त को एथर कम्युनिटी डे 2026 के दौरान पेश करेगी। कंपनी का ये नया इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार के अफॉर्डेबल सेगमेंट में शामिल होगा। इसे कई बार टेस्टिंग के दौरान भी देखा जा चुका है। इसकी सेल फेस्टिव सीजन के आसपास शुरू हो सकती है। इस नए मॉडल की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1 लाख रुपए से ज्यादा होने की संभावना है। इस प्राइस सेगमेंट के साथ ये कंपनी के पोर्टफोलियो में रिज्टा के ठीक नीचे है। जैसा टीवीएस आईक्यूब और ऑर्बिटर के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.