एथर एनर्जी ने नया ई-स्कूटर 'कोणार्क' किया लांच
लखनऊ, सितम्बर 6 -- एथर एनर्जी ने उत्तर प्रदेश में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर 'कोणार्क' लांच किया है, जिसकी शुरुआती कीमत 99,999 रुपये (एक्स-शोरूम) है। छह वैरिएंट्स में उपलब्ध यह स्कूटर 200 किमी तक की आईडीसी रेंज देता है। इसमें स्टील यूनिबॉडी चेसिस, मेटल पैनल और पांचवी जनरेशन बेडरॉक बैटरी लगी है, जिस पर 10 साल या एक लाख किमी की वारंटी और 10 हजार किमी का सर्विस इंटरवल मिलेगा। सौरभ शर्मा, हेड ऑफ मार्केटिंग, एथर एनर्जी ने कहा कि इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को ज्यादा से ज्यादा राईडर्स तक पहुँचाने के हमारे सफर में उत्तर प्रदेश की एक महत्वपूर्ण भूमिका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.