एथनॉल मिले पेट्रोल की जगह अब एक्सट्रा प्रीमियम की डिमांड ज्यादा, इस शहर में हुई कमी
वरिष्ठ संवाददाता, जुलाई 31 -- पेट्रोल पंपों पर जहां पहले एक्सट्रा प्रीमियम पेट्रोल बिकता नहीं था, अब हालात यह हो गए हैं कि यूपी के अलीगढ़ में कई पंपों पर एक्सट्रा प्रीमियम का स्टॉक ड्राई होने लगा है। एथनॉल मिश्रित पेट्रोल से गाड़ियों को नुकसान पहुंचने की बढ़ती चिंता के बीच बीते दिनों में अलीगढ़ में 95-ऑक्टेन प्रीमियम पेट्रोल की बिक्री दोगुनी तक पहुंच चुकी है। तेल मार्केटिंग कंपनियां इंडियन ऑयल एक्सपी-95, भारत पेट्रोलियम (बीपीसीएल) स्पीड-95 और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (एचपीसीएल) के पावर-95 ब्रांड के तहत ऑक्टेन प्रीमियम पेट्रोल बेचती हैं। 95-100-ऑक्टेन रेटिंग वाला पेट्रोल मुख्य रूप से सुपरकार, लक्जरी और सुपरबाइक जैसी हाई परफॉर्मेंस गाड़ियों के लिए बनाया गया है। यह भी पढ़ें- वॉटर कूलर, पंखे आए; जेन अल्फा के प्रदर्शन के बाद सुधरने लगा स्कूल का स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.