बरेली, अप्रैल 17 -- आंवला। अलीगंज रोड स्थित इथनॉल प्लांट से हो रही पानी की निकासी से किसानों की फसलों में नुकसान हो रहा है। लोगों ने एसडीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। गांव इस्माईलपुर के मुनीश कुमार और सुनील कुमार ने डीएम से शिकायत की थी कि प्लांट से निकलने वाला गंदा पानी खेतों में भर रहा है, उनकी फसल नष्ट हो रही है। एसडीएम विदुषी सिंह ने लेखपाल से जांच कराई। लेखपाल ने किसानों के आरोप की पुष्टि करते हुए आख्या रिपोर्ट में स्पष्ट किया कि प्लांट के पानी की निकासी की व्यवस्था न होने से किसानों की नौ बीघा जमीन पर पानी भरा है। इस पर एसडीएम ने फैक्ट्री प्रबंधन को नोटिस जारी कर फसल का मुआवजा और पानी निकास की उचित व्यवस्था के निर्देश दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.