नई दिल्ली, अगस्त 21 -- त्योहारी सीजन के बीच चीनी की बढ़ती कीमतों को कंट्रोल करने के लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार एक्शन मोड में है। बीते कुछ दिनों में सरकार ने कई बड़े फैसले लिए हैं। हालांकि, सरकार ने ये भी स्पष्ट किया है कि चीनी की कीमतों में बढ़ोतरी के लिए एथनॉल को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है। बता दें कि कई विपक्षी राजनीतिक पार्टियां ये दावा कर रही हैं कि चीनी की कीमतों में बढ़ोतरी एथनॉल के कारण हो रही है। दावा किया जा रहा है कि एथनॉल उत्पादन के लिए गन्ने का उपयोग बढ़ने से ये हालात बने हैं। इसे पेट्रोल में एथनॉल मिलाए जाने के कनेक्शन से जोड़ा जा रहा है। इसी कारण सरकार ने अब सफाई दी है।एथनॉल को जिम्मेदार ठहराना सही नहीं सरकार की ओर से आधिकारिक बयान में कहा गया है कि चीनी की मौजूदा महंगाई के लिए एथनॉल उत्पादन को जिम्मेदार ठहराना स...