आगरा, जनवरी 16 -- एत्मादपुर थाना क्षेत्र के गांव बांसवाला के पीड़ित रक्षपाल सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनका परिवार पिछले 40 वर्षों से टूंडला की शिवपुरी कॉलोनी में रह रहा है। उनका पैतृक गांव बांसवाला है। उनके 60 बीघा खेत हैं। उनका बेटा शिवम व धेवता शौर्य चौहान निवासी गांव बेदई (सादाबाद)वहां खेती करते है। रक्षपाल सिंह ने बताया कि लाइसेंसी रायफल बेटे शिवम को गांव बासवाला के घर में रखने को दे दी थी। शिवम दो जनवरी को गांव से किसी काम के लिए भोपाल गया था। रायफल दरवाजे के पीछे लटकी हुई छोड़कर गया था। घर पर धेवता शौर्य था। शौर्य भी तीन जनवरी को मां के सादाबाद चला गया। चार जनवरी को बेटा शिवम भोपाल से लौटकर टूंडला आ गया। जब बेटे शिवम के साथ रक्षपाल सिंह गांव में घर पहुंचे तो देखा दरवाजे के पीछे लटकी रायफल गायब थी। इंस्पेक्टर आलोक सिंह ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.