आगरा, दिसम्बर 6 -- कानपुर हाईवे (राष्ट्रीय राजमार्ग 19) पर स्थित एत्मादपुर चौराहे पर बढ़ते जाम और यातायात अव्यवस्था को लेकर राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने यहां फ्लाईओवर निर्माण के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा था। नवीन जैन के पत्र के जवाब में नितिन गडकरी का पत्र मिला है। जिसमें उन्होंने इस फ्लाईओवर के निर्माण के लिए डीपीआर तैयार कराने की जानकारी दी है। सांसद जैन ने अपने पत्र में बताया था कि एत्मादपुर चौराहे पर अत्यधिक संख्या में वाहनों के आवागमन के कारण गंभीर जाम लगता है, जिससे स्थानीय निवासियों, यात्रियों और व्यावसायिक गतिविधियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया था कि वाहनों की धीमी गति से ईंधन की खपत बढ़ रही है, जिससे प्रदूषण में वृद्धि होती है। फ्लाईओवर से इस समस्या का स्थायी...