आगरा, मार्च 20 -- जिले में स्पोर्ट्स कॉलेज खोलने का रास्ता साफ हो गया है। एत्मादपुर तहसील के गांव खेड़ी अडू में इसके लिए 50 एकड़ भूमि चिह्नित कर खेल विभाग को हस्तांतरित कर दी गई है। जिलाधिकारी अरविंद मल्लपा बंगारी ने 17 मार्च को ग्राम पंचायत की जमीन नि:शुल्क देने के आदेश जारी किए, जिसके बाद विभाग ने कब्जा लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रदेश सरकार की मंडल स्तर पर स्पोर्ट्स कॉलेज खोलने की योजना के तहत यह पहल हुई है। एत्मादपुर विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह के प्रस्ताव पर प्रशासन ने जमीन उपलब्ध कराई। तहसील टीम ने औपचारिकताएं पूरी कर रिपोर्ट सौंपी, जिसके आधार पर निर्णय लिया गया। जमीन हस्तांतरण कुछ शर्तों के साथ किया गया है। पांच वर्ष में निर्माण न होने या अन्य उपयोग होने पर भूमि वापस ली जाएगी। आवश्यकता न रहने पर भी इसे राजस्व विभाग को लौटाना होग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.