आगरा, मार्च 18 -- एत्मादपुर कस्बे के कंस मेले में मंगलवार रात इटावा की महिला डांसरों के कार्यक्रमों के दौरान हंगामा हुआ। मनचले मंच पर नोटों की बारिश करते रहे। बार-बार बेकाबू हो रही युवकों की भीड़ को संभालने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। एत्मादपुर कस्बे में नगर पालिका परिषद के तत्वावधान में चल रहे सात दिवसीय प्राचीन कंस मेला में मंगलवार रात मॉडल स्कूल मैदान में महिला कलाकारों ने फिल्मी गानों पर जमकर डांस किया। इसके बाद नौटंकी की प्रस्तुति हुई। दर्शकों की मांग पर नौटंकी रोककर बीच-बीच में डांसर फिल्मी गानों पर डांस करतीं रहीं। रात्रि दो बजे कार्यक्रम समाप्त करने की घोषणा करने पर दर्शकों की भीड़ ने हंगामा कर दिया। इस पर एक बार फिर से डांसर नाचने लगीं। हंगामा होने पर कार्यक्रम बंद करना पड़ा। पुलिस व नगर पालिका प्रशासन ने हंगामा कर रहे लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.