पीलीभीत, अप्रैल 12 -- मिशन शक्ति के तहत स्प्रिंगडेल कॉलेज ऑफ मैनेजमेन्ट स्टडीज़ में एण्टी रैंगिंग महिला उत्पीड़न निवारण समिति का गठन किया गया। समिति के गठन पर महाविद्यालय के कार्यकारी निदेशक डॉ. हेमन्त जगोता ने कहा कि समिति का उद्देश्य महिला उत्पीड़न को रोकना है। यह समिति जागरुकता बढ़ाकर, शिकायतों का निष्पक्ष निवारण करके और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करके शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न को खत्म करने का कार्य करेगी। प्राचार्य डॉ.इलयास अहमद ने कहा कि यह समिति संस्थान में लैंगिक संवेदनशीलता को बढ़ावा देगी और महिला कर्मचारियों व छात्राओं के सम्मान की रक्षा करेगी। समिति के गठन का मुख्य उद्देश्य कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न को रोकना, निषेध करना और उसका निवारण करना है। यह समिति शिकायतों के लिए एक सुरक्षित, गोपनीय और निष्पक्ष जाँच तंत्र प्...