वाराणसी, मई 4 -- वाराणसी संवाददाता। डीएवी पीजी कॉलेज में सोमवार को एड क्रिएशन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कॉमर्स विभाग के स्टूडेंट फोरम वॉइस ऑफ कॉमर्स और स्पर्श की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में डीएवी की टीम ने बाजी मारी। प्रतियोगिता में विभिन्न कॉलेजों और शिक्षण संस्थाओं की 15 टीमों ने भाग लिया। इस दौरान टीमों ने विज्ञापन की दुनिया में अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के विजेता पोर्टेबल चार्जर के क्रिएटिव विज्ञापन के लिए डीएवी के राहुल कुमार, दर्शन गौतम, स्निग्धा सिंह, अक्षय कुमार और ईशा कुमारी की टीम को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ। फोन का विज्ञापन बनाने वाली सनबीम कॉलेज फॉर वीमेन, भगवानपुर की छात्रा कनक जैन, पूजा मिश्रा, आकाशी अग्रवाल, तान्या सिंह और खुशी की टीम दूसरे स्थान पर रही। तृतीय स्थान सनबीम वरुणा की यति जायसवाल और...