फरीदाबाद, अप्रैल 30 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए के संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा गुरुवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। एड कैंपेन फोटोग्राफी, कॉन्सेप्ट एंड डिजाइन विषय पर आधारित कार्यशाला में बीएससी वीसीएमटी प्रथम व द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्य वक्ता के रूप में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. पवन कुमार मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत विभागाध्यक्ष प्रो. पवन सिंह द्वारा की गई। इस दौरान उन्होंने विज्ञापन जगत के व्यावहारिक पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सफल विज्ञापन अभियान के लिए केवल तकनीकी दक्षता ही नहीं, बल्कि मजबूत कॉन्सेप्ट और प्रभावी विजुअल स्टोरीटेलिंग भी आवश्यक है। उन्होंने कैंपेन आइडिएशन से लेकर अंतिम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.