गया, दिसम्बर 1 -- गौतम बुद्ध महिला कॉलेज में विश्व एड्स दिवस पर सोमवार को संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें एड्स के कारण, लक्षण, निवारण के उपायों, संबंधित मिथ्या धारणाएं, एचआईवी संक्रमण फैलने के विभिन्न माध्यमों, इम्यूनिटी, इम्यूनो डेफिशियेंसी के बारे में बताया गया। कॉलेज की एनएसएस इकाई, एनसीसी इकाई एवं सेहत केन्द्र के संयुक्त बैनर तले आयोजन हुआ। एनसीसी सीटीओ डॉ. नगमा शादाब ने कहा कि रोकथाम के लिए स्वयं जागरूक रहकर दूसरों को जागरूक करने जरूरी है। कहा कि एचआईवी वायरस शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली पर हमला करता है, जिससे छोटी से छोटी बीमारी भी ठीक नहीं हो पाती और एड्स से पीड़ित व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है। नैक समन्वयक डॉ शगुफ्ता अंसारी आदि वक्ताओं ने एचआईवी वायरस के संक्रमण के मूल कारणों में असुरक्षित यौन संबंध, संक्रमित रक्त और सूइयों के इस्तेमाल, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.