एड्स नियंत्रण में पूर्वी चंपारण बिहार में अव्वल
मोतिहारी, सितम्बर 30 -- मोतिहारी, नगर संवाददाता। राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पूर्वी चंपारण को बिहार का सर्वोत्कृष्ट जिला चुना गया है। पटना में आयोजित राज्य स्तरीय एड्स सुरक्षा संकल्प कार्यशाला में बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति, पटना के परियोजना निदेशक द्वारा जिले को "सक्षम सर्वोत्कृष्ट जिला पूर्वी चंपारण" पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 28 सितंबर को पटना एक होटल में आयोजित कार्यशाला में राज्य के सभी 38 जिलों के कार्यों की समीक्षा की गई। समीक्षा में पूर्वी चंपारण ने एचआईवी नियंत्रण के 95-95-99 लक्ष्य की दिशा में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। जिले ने पहले लक्ष्य में 87 प्रतिशत, जबकि दूसरे और तीसरे लक्ष्य में 95 प्रतिशत से अधिक उपलब्धि दर्ज की है। जिले की ओर से यह सम्मान उप विकास आयुक्त डॉ. प्रदीप कुमार, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.