मुजफ्फरपुर, मई 6 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता राज्य के 30 जिलों में एड्स नियंत्रण के लिए कम्युनिटी हेल्थ ग्रुप बनाए जाएंगे। एड्स नियंत्रण सोसाइटी के परियोजना निदेशक सुमित कुमार ने इसका निर्देश इन जिलों के डीएम को दिया है। इन जिलों में मुजफ्फरपुर भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि एड्स नियंत्रण में सामुदायिक भागीदारी के लिए यह ग्रुप बनाया जा रहा है। इस ग्रुप के अध्यक्ष डीएम स्वयं होंगे। इसके अलावा सह अध्यक्ष सामुदायिक प्रतिनिधि होंगे। परियोजना निदेशक ने निर्देश दिया है कि इस ग्रुप का काम भेदभाव पर अंकुश लगाना भी होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...