हरिद्वार, जून 19 -- हरिद्वार,संवाददाता। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मिशन एड्स सुरक्षा की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में एचआईवी की रोकथाम, जांच, उपचार और जागरूकता कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने लक्षित हस्तक्षेप कार्यक्रमों को प्रभावी बनाने, अधिक लोगों को जांच एवं उपचार सेवाओं से जोड़ने तथा संक्रमित व्यक्तियों के प्रति भेदभाव समाप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी बैठकों में पुलिस विभाग को भी शामिल करने को कहा। एआरटी और आईसीटीसी केंद्रों, गर्भवती महिलाओं की एचआईवी जांच तथा संक्रमित शिशुओं और बच्चों के संरक्षण पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके सिंह, एसीएमओ एवं जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. रमेश कुंवर, एसीएमओ डॉ. अनिल कुमार वर्मा...