बहराइच, अक्टूबर 7 -- बहराइच, संवाददाता। उत्तर प्रदेश एड्स नियंत्रण कर्मचारी संघ ने लंबित मांगों के निस्तारण को लेकर आंदोलन का ऐलान किया है। जिलाध्यक्ष राजीव तिवारी, महामंत्री ममता सिंह की अगुवाई में मुख्यमंत्री को संबोाधित ज्ञापन सीएमओ को सौंपा। जिलाध्यक्ष ने चेतावनी दिया कि लंबित मांगों का निस्तारण 10 अक्टूबर तक न होने पर आंदोलन तेज होगा। जनरल सेक्रेटरी नरेंद्र कुमार ने बताया कि 11 अक्टूबर को सभी कर्मचारी अपने कार्यस्थल पर काला फीता बांध कर विरोध प्रदर्शन। 12 से 14 अक्टूबर तक चिकित्सा संस्थानों, दो घंटे का कार्य बहिष्कार। 15 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा। 16 अक्टूबर से भूख हड़ताल किया जाएगा। यह भी पढ़ें- स्वास्थ्यकर्मियों ने दूसरे दिन भी काली पट्टी बांधकर किया काम, सीएमओ को ज्ञापन यह भी पढ़ें- एनएचएम कर्मियों ने...