मुजफ्फरपुर, मार्च 16 -- मुजफ्फरपुर। झपहां स्थित तिरहुत शारीरिक प्रशिक्षण कॉलेज में आयोजित एड्स जागरूकता कार्यक्रम में एलएस कॉलेज की एनएसएस इकाई 'एकम' के स्वयंसेवकों ने शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के तहत आयोजित नुक्कड़ नाटक, पोस्टर मेकिंग और भाषण प्रतियोगिता में एलएस कॉलेज के छात्रों ने अपना परचम लहराया। नुक्कड़ नाटक में प्रथम, भाषण प्रतियोगिता में द्वितीय और पोस्टर प्रतियोगिता में द्वितीय एवं चतुर्थ स्थान प्राप्त हुआ। प्राचार्य प्रो. कनुप्रिया ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि छात्रों ने न केवल पुरस्कार जीते हैं, बल्कि अपनी कला के माध्यम से समाज को एड्स जैसी बीमारी के प्रति जागरूक करने का सराहनीय काम भी किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.