कौशाम्बी, दिसम्बर 20 -- मंझनपुर, संवाददाता। मेडिकल कॉलेज में शनिवार को एचआईवी/एड्स के छात्र-छात्राओं में जागरूकता बढ़ाने को लेकर क्विज का आयोजन किया गया। इसकी थीम संक्रमण के तरीकों, रोकथाम, शीघ्र जांच, उपचार (एआरटी), मिथक बनाम तथ्य' तथा 'सार्वजनिक स्वास्थ्य में इसकी भूमिका' रखी गई। आयोजित क्विज प्रतियोगिता में प्रशिक्षण प्रथम वर्ष के चिकित्सक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में बहुविकल्पीय प्रश्न, रैपिड फायर राउंड एवं चित्र आधारित प्रश्न शामिल थे। जिससे छात्रों की विषय संबंधी समझ और त्वरित निर्णय क्षमता का विकास हुआ। कार्यक्रम में मौजूद प्राचार्य डॉ. हरिओम कुमार सिंह ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शैक्षणिक एवं जागरूकता कार्यक्रम भविष्य के चिकित्सकों को सामाजिक दायित्वों के प्रति सजग बनाते हैं। उन्होंने छात्रों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.