पाकुड़, दिसम्बर 2 -- विश्व एड्स दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल सभागार में जिले में जागरूकता सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त मनीष कुमार व अन्य ने दीप प्रज्वलित कर किया। उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि एड्स जैसी संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए समय पर जानकारी और जागरूकता आवश्यक है। उन्होंने सभी से अपील की कि सुरक्षित व्यवहार अपनाएं, सामाजिक कल्याण के लिए जिम्मेदारी निभाएं और एड्स के प्रति जनमानस में सकारात्मक सोच का प्रसार करें। साथ ही उपायुक्त ने सदर अस्पताल के कर्मियों को ईमानदारी पूर्वक अपने कार्यों का निर्वहन करने का भी निर्देश दिया। वहीं सिविल सर्जन डॉ. सुरेन्द्र कुमार मिश्रा ने कहा कि एड्स के उपचार और रोकथाम के लिए समय पर जांच और नियमित स्वास्थ्य निगरानी बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जागरूकता कार्यक्रम ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.